शहीद कैप्टन अंशुमन की पत्नी के खिलाफ शख्स ने की अभद्र टिप्पणी,दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी के खिलाफ सोशल मीजिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि हाल ही में कैप्टन अंशुमान की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उनकी मां मंजू सिंह और पत्नी स्मृति को राष्ट्रपति ने पुरस्कार दिया लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ हैवानों ने उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट किए जिससे सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा फैल गया है। 

इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पर ऐक्शन लिया है और दिल्ली पुलिस को लेटर लिख उचित कार्रवाई की मांग की है। कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और पत्नी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र लेते हुए उनकी तस्वीरें खूब शेयर की गईं। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा को लिखे पत्र में बताया कि अहमद नाम के एक शख्स ने स्मृति की तस्वीर पर भद्दा कमेंट किया है। वह दिल्ली का रहने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

इस कारण विराट कोहली से प्रभावित हुए वीवीएस लक्ष्मण, टी20 विश्व कप और द्रविड़ को लेकर कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरारे 13 जुलाई 2024। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि टी20 विश्व कप की खिताबी जीत देश के लिए काफी मायने रखती है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह जीत तब और विशेष हो गई, जब […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल