आईसीसी ने विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, छह भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 नवंबर 2023। विश्व कप के समापन के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। उसने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम की कमान सौंपी है। छह भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। वहीं, विजेता ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी ही चुने गए हैं। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को इस टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा अपनी जगह बनाने में सफल हुए। चयन पैनल में इयान बिशप, कैस नायडू, शेन वॉटसन (कमेंटेटर), वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक, क्रिकेट) और सुनील वैद्य (पत्रकार) शामिल थे।

रोहित ने बनाए 597 रन
भारत के कप्तान रोहित ने विश्व कप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 11 मैचों में 125 की शानदार स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक शुरुआत की थी। उसे पीछे छोड़ते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों में 131 रन की तूफानी पारी के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 86 रन की पारी खेली थी।

डिकॉक चुने गए दूसरे ओपनर
दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को दूसरा ओपनर चुना गया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद वनडे से संन्यास ले लिया। डिकॉक एक विश्व कप में 500 रन बनाने के साथ-साथ विकेटकीपर के रूप में 20 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

कोहली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विश्व कप की समाप्ति के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले विराट कोहली को भी टीम में जगह मिली है। उन्होंने 95.62 की औसत से 765 रन बनाए। विराट एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। तेंदुलकर ने 2003 में 673 रन बनाए थे। दुर्भाग्य से सचिन और विराट दोनों को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

अशोक गहलोत का बीजेपी पर तीखा वार कहा- सभी नेताओं की भाषा एक जैसी, मुद्दों की बात ही नहीं करते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 20 नवंबर 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी है और वे मुद्दे की बात ही नहीं करते। इसके साथ ही गहलोत […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार