2025: सीएम आतिशी ने दाखिल किया नामांकन, कालकाजी विधानसभा सीट से हैं ‘आप’ की उम्मीदवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2025। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले बीते सोमवार को नामांकन रैली की, लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं थी। वह देरी से नामांकन करने पहुंची थी, इसलिए वापस जाना पड़ा। 

आतिशी के रोड शो में सिसोदिया रहे मौजूद
बीते सोमवार को ही पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका था। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का मेगा रोड शो किया, जो आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ। रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, वो दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने डोनेट कर दिए हैं।

सीएम आतिशी ने कहा कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। भरोसा है कि पिछले 5 साल में इस विधानसभा में जितना काम किया है, माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।

डेढ़ किमी लंबा किया रोड शो
गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तिथि को 'प्रतिष्ठा दिवस' के रूप में मनाया जाना चाहिए: मोहन भागवत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम मंदिर की प्रतिष्ठा तिथि को ‘प्रतिष्ठा दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर कोई आंदोलन नहीं बल्कि […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई