कोटकपूरा में प्रियंका गांधी ने बांधे सीएम चन्नी की तारीफों के पुल, महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह देने का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2022। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। सबसे पहले वह कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब’ रैली को संबोधित करने पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पंजाबी परिवार में विवाहित हूं। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। इस दौरान उन्होंने आप के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है…दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है। वहीं मंच से प्रियंका गांधी ने सीएम चन्नी की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने 100 दिन में अच्छा काम किया। प्रियंका ने मंच से एलान किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके बाद जय हिंद जय पंजाब व सत श्री अकाल से प्रियंका गांधी ने भाषण का समापन किया।

अब वे धूरी में महिलाओं से बैठक को संबोधित करेंगी। यहां प्रियंका टाउनहाल में महिलाओं से बातचीत करेंगी। इसके बाद वह 3.30 बजे डेराबस्सी में रोड शो करेंगी और शाम 6 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दो बड़े सितारे बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नयी दिल्ली 13 फरवरी 2022।  वनडे के बाद मेहमान विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में दो बड़े सितारे केएल राहुल और अक्षर पटेल को नहीं चुना गया है. ये दोनों ही […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए