राजस्थान के सट्टा बाजार में खुला विधानसभा चुनाव का भाव: यूपी में भाजपा की वापसी, पंजाब में ‘आप’ चलाएगी सरकार!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जोधपुर 11 फरवरी 2022। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान संपन्न हो गया है। उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान के बाद राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के संकेत दिए हैं। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 230 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं, वहीं समाजवादी पार्टी 125 से 130 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है। बात करें पंजाब की तो, वहां आप को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने का आकलन किया जा रहा है। फलौदी सट्टा बाजार में देश के हर चुनाव पर अरबों रुपये का सट्टा लगता है और इस सट्टा बाजार के भाव के अनुसार आकलन सटीक भी जाता है।

दरअसल चुनाव चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, फलोदी सट्टा बाजार में बताए जा रहे आंकड़े सटीक नजर आते हैं। इस बीच फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत से बनती नजर आ रही है। फलोदी सट्टा बाजार में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 230 से अधिक सीटें मिलने का भाव दिखाई दे रहा है। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की सरकार बनने के 25 से 30 पैसे भाव चल रहे हैं। वही पूरे उत्तर प्रदेश के विधानसभा सीटों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 233 से 236 सीटें मिलने की बात सट्टा बाजार कर रहा है।
 
अखिलेश की साइकल 125 पर पंचर!
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव में एकबार फिर से निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सट्टा बाजार के मुताबिक, साइकिल 125 सीटों पर ही पंचर होती नजर आ रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि सट्टा बाजार के अनुसार जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे होते जाएंगे, उसमें सीटों का अंतर थोड़ा बहुत कम-ज्यादा हो सकता है। लेकिन आज के हालात की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही है।

पंजाब में केजरीवाल की पार्टी को मिलेगी ज्यादा सीट
फलोदी सट्टा बाजार में पंजाब में किसकी सरकार बनेगी, इसका भी भाव गुरुवार को खोल दिया है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 58 से 60 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, तो वहीं कांग्रेस को 32 से 34 सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता है। सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई उसे मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को फलोदी सट्टा बाजार 15 से 19 सीटें जीतने का अनुमान दिखा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'चीन के व्यवहार से भारत कर रहा अहम चुनौतियों का सामना', अमेरिका की चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। व्हाइट हाउस ने अपनी इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजिक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि भारत महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है. अमेरिका ने कहा है कि भारत विशेष रूप से चीन के व्यवहार और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी पक्ष के व्यवहार से […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक