दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 1200 मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जुलाई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने मंगलवार को छात्रों के लिए एक बड़ा और सराहनीय फैसला लिया है। सरकार अब 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1,200 मेधावी छात्रों को मुफ्त में i7 लैपटॉप देगी। साथ ही सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 175 स्कूलों में आईसीटी (ICT) लैब स्थापित की जाएंगी। यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को डिजिटल तौर पर मजबूत बनाएगा।

योजना पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये

मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना’ रखा गया है। इस पर कुल 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। i7 लैपटॉप उन्हीं छात्रों को दिए जाएंगे, जिन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ते हुए 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं।

1,074 सरकारी स्कूलों में नहीं है कंप्यूटर लैब

शिक्षा मंत्री सूद ने पिछली आप सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के 1,074 सरकारी स्कूलों में से किसी में भी फंक्शनल कंप्यूटर लैब नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सरकार इस कमी को दूर करेगी और चालू सत्र में 175 स्कूलों में ICT लैब स्थापित करेगी।

हर लैब में होंगे 40 कंप्यूटर

मंत्री ने बताया कि इन ICT लैबों को CBSE के मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा और हर लैब में 40 कंप्यूटर होंगे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने हाल ही में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक निजी संस्था के साथ 100 सरकारी स्कूलों में 100 ICT लैब स्थापित करने के लिए समझौता भी किया है।

Leave a Reply

Next Post

'संसद में सड़क जैसा व्यवहार...', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिफरे स्पीकर बिरला ने चेताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2025। लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। बुधवार को जब विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भड़क गए। उन्होंने विपक्षी सांसदों को चेतावनी देते […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग