मिजोरम सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई को जांच से पहले नहीं लेनी होगी राज्य की मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइजोल 29 दिसंबर 2023। मिजोरम सरकार ने राज्य में अपराधों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सामान्य मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब सीबीआई को जांच से पहले नहीं लेनी होगी राज्य की मंजूरी नहीं लेनी होगी। गुरुवार को जारी अधिसूचना में राज्य सरकार ने कहा कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम, 1946 की धारा छह द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मिजोरम सरकार दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन के सदस्यों को मिजोरम में अपराधों की जांच के लिए शक्तियां और अधिकारक्षेत्र प्रदान करने की मंजूरी देती है।

मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मिजोरम सरकार सीबीआई को मिजोरम में अपराधों की जांच की मंजूरी देती है। हमारी सरकार अपने नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम भ्रष्टाचार का सफाया करने के लिए हरसंभव कदम उठाते रहेंगे और इस रास्ते पर हम लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। 

गत आठ दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के शीघ्र बाद लालदुहोमा ने घोषणा की थी कि उनकी जोरम पीपल्स मूवमेंट सरकार भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई को प्राथमिकता देगी। उन्होंने यह भी एलान किया था कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए सीबीआई को खुली छूट दी जाएगी। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम, 1946 के अनुसार सीबीआई को किसी भी राज्य में जांच करने के लिए वहां की सरकार से मंजूरी लेनी होती है।

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में जरूर खानी चाहिए ये हेल्दी सब्जियां, मौसमी बीमारियां रहती हैं दूर, शरीर बनता है तंदरुस्त 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 दिसंबर 2023। सर्दियों में अक्सर ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस मौसम की ठंडी हवाएं प्रभावित करती हैं तो सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें भी हो जाती हैं. ऐसे में अंदरूनी रूप से खुद को मजबूत बनाने के लिए […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक