गर्लफ्रेंड KIARA ADVANI के साथ लंच डेट पर नजर आए SIDHARTH MALHOTRA

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रूमर्ड लवबर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप के चलते मीडिया में खूब छाए हुए हैं। सिद्धार्थ और कियारा के डेट करने की खबरें लंबे समय से चर्चा बटोर रही है और जब भी उन्हें एक साथ देखा जाता है, उनके फैन्स एक्ससाइटेड हो जाते हैं।

कई बार इन दिनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। वहीं रविवार को एक बार फिर से ये रूमर्ड लवबर्ड्स मीडिया के कैमरे में कैद हुए। दोनों ने अपना रिश्ता भले ही ऑफिशयल ना किया हो, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ में समय बिताते देखा गया है। रविवार को ये कपल लंच डेट पर पहुंचा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों लंच डेट पर जाते नजर आए।

बता दें कि सिद्धार्थ अपने पैरेंट्स के साथ लंच करने पहुंचे थे। वही दूसरी तरफ कियारा ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया। ऐसे में माना जा रहा है कि कियारा ने सिद्धार्थ के माता पिता से मुलाकात की है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिद्धार्थ ने ब्लू डेनिम जैकेट और ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं कियारा ने अपने ड्रेस के ऊपर डेनिम जैकेट डाली हुई है।

नए साल के मौके पर ये कपल मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय करने पहुंचा था। वर्कफ़्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी को आखिरी बार आदित्य सील की इंदू की जवानी में देखा गया था । इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में भूल भुलैया 2, कार्तिक आर्यन के अपोजिट और जुग जुग जीयो में अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन शामिल हैं । सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार म्यूजिक वीडियो मसकली 2.0  में तारा सुतारिया के अपोजिट देखा गया था । उनकी अगली परियोजना मिशन मजनू है।

कियारा और सिद्धार्थ को जल्द ही फिल्म ‘शेरशाह’ में देखा जाएगा । यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बायोपिक है, जो कारगिल युद्ध के हीरो हैं। कियारा फिल्म में लीडिंग लेडी का किरदार निभाती नजर आएंगी जबकि सिद्धार्थ वॉर हीरो का किरदार निभा रहे होंगे ।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया की 'दीवार' चेतेश्वर पुजारा का आज 33वां जन्मदिन, Twitter पर जमकर मिल रहीं बधाइयां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले टेस्ट के महारथी चेतेश्वर पुजारा आज यानी 25 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुजारा ने अपनी भरोसेमंद बल्लेबाजी की बदौलत कई बार भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस