पीएम मोदी 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के किसानों से करेंगे संवाद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 23 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के किसानों से संवाद करेंगे। बीजेपी के मुताबिक, इस संवाद में उत्तर प्रदेश के करीब 2500 इलाकों से किसान हिस्सा लेंगे। शनिवार को जारी किए एक बयान के मुताबिक,  पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 

यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी नेता राधा मोहन सिंह ने इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक भी की। राधा मोहन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है।

राधा मोहन सिंह ने कहा, ‘मोदी सरकार में जितने काम किए गए हैं अगर पहले की सरकारों में इतने काम किए गए होते तो आज किसानों की हालत बेहतर होती।’ उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Next Post

सुखद गृहस्थ के लिए आपसी सामंजस्य महत्वपूर्ण: अध्यक्ष डॉ. श्रीमती नायक

शेयर करेबार-बार शिकायत कर परेशान करने के प्रकरण में अनावेदक ने मांगी माफी महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने मंगलवार को जांजगीर में महिला उत्पीड़न […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान