पीसीसी अध्यक्ष अबूझमाड़ मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है। ग्रामीण बच्चे को लेकर यदि डर से जंगल भागता है तो क्या नक्सली हो सकता है? क्या आपने इस तरह की इतिहास या घटना सुना है? घर काम कर रहे उनको ले जाकर एनकाउंटर कर रहे है, मार रहे है, निर्दोष आदिवासियों को। उसको आप आवाज न उठे करके अस्पताल तक नहीं ले जाते। ताकि केंद्रीय गृह मंत्री आ रहे आवाज न उठे, आदिवासियों का आवाज न उठे, ये दबाना नहीं तो क्या है? हमने हमेशा कहा है कि टार्गेटेड एनकाउंटर है स्वागत है लेकिन अगर निर्दोष आदिवासियों को मार रही ये सरकार उसके लिये हम कतई सहमत नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या निर्दोष आदिवासियों को मार कर नक्सलियों का सफाया किया जायेगा? 15 साल की सरकार में बस्तर की क्या हालत रही है? बस्तर को हम लोगों ने देखे है, ताड़मेटला जैसे आदिवासियों का घर जलाया गया वो भी हम लोगों ने देखे। हम चाहते है कि बस्तर शांति आना चाहिये लेकिन निर्दोष आदिवासियों को मारकर यदि शांति आने की बात होगी तो निश्चित रूप से हम इसके पक्ष नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्ती; प्रताप सारंगी भी चोटिल, बोले- राहुल ने धक्का मारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 दिसंबर 2024। संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा हो रहा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों के सांसदों के बीच मकर द्वार पर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक