मालेगांव केस में बरी होने  के बाद कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा का हमला कहा- हिंदू आतंकवाद’ का नारा देने वालों का मुंह हुआ काला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से भगवा, हिंदुत्व और सनातन धर्म की विजय हुई है और उन लोगों का मुंह काला हुआ है, जिन्होंने भगवा को आतंकवाद का नाम दिया था।

17 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट में सभी आरोपी बरी

यह मामला महाराष्ट्र के मालेगांव में 17 साल पहले हुए बम धमाके से जुड़ा है। गुरुवार को NIA की विशेष अदालत ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस केस के सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस बम धमाके में बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी माना जा रहा था। अपने फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।

कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा का तीखा वार

कोर्ट से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लेते हुए कांग्रेस पर सीधे तौर पर हमला बोला। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह काला हो गया।” उन्होंने कोर्ट के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे भगवा, हिंदुत्व और सनातन की जीत बताया। उन्होंने सभी सनातनी और देशभक्त लोगों को इस विजय पर बधाई भी दी।

साध्वी प्रज्ञा का भावुक कर देने वाला बयान

गुरुवार को बरी किए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा कोर्ट में काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने रोते हुए कहा था कि उन्हें 13 दिनों तक टॉर्चर किया गया। उन्होंने बताया कि वह एक संन्यासी जीवन जी रही थीं, लेकिन इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उन्हें बहुत अपमान सहना पड़ा और उन्हें आतंकवादी बना दिया गया। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने 17 सालों तक इस संघर्ष को झेला है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले के जरिए भगवा रंग को कलंकित करने की कोशिश की गई थी।

क्या था 2008 का मालेगांव बम धमाका?

यह घटना 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुई थी। मस्जिद के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में हुए बम ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि बम धमाके में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा के नाम पर थी। इसके बाद उन्हें 23 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा को जमानत दे दी थी। इसी मामले में सुनवाई करते हुए एनआईए स्पेशल कोर्ट ने अब साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

आकर्षक बंगाली सुंदरियों गार्गी कुंडू और रानी मुखर्जी के बीच अद्भुत समानताओं की चर्चाएं

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 अगस्त 2025। सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है और इस बार दो बंगाली सुंदरियों गार्गी कुंडू और रानी मुखर्जी  के बीच अद्भुत समानता की चर्चा है। गार्गी के हाल ही में जियो हॉटस्टार सीरीज़ सोसाइटी में आने और उनके ग्लैमरस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं