आर्यन खान के जन्मदिन पर कजिन ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर, सुहाना ने दिया ये रिएक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुुंबई 12 नवंबर 2021। शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा हुए हैं।  13 नवंबर को आर्यन का जन्मदिन है। चर्चा है कि इस बार आर्यन परिवार के साथ ही जन्मदिन मनाएंगे और यह बहुत ही निजी होगा। उनकी बहन सुहाना अभी न्यूयॉर्क में हैं। सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है और आर्यन को बधाई दी है। यह तस्वीर उनकी कजिन आलिया छिब्बा ने पोस्ट किया है।

सुहाना ने शेयर की तस्वीर

दरअसल आलिया ने परिवार की एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की इस फोटो के साथ उन्होंने नमिता छिब्बा और आर्यन को जन्मदिन की बधाई दी। फोटो लंदन के बकिंघम पैलेस के बाहर की है। आर्यन खान और सुहाना खान बहुत छोटे हैं। उनके साथ कजिन और अंकल भी पोज दे रहे हैं। नमिता ने पोस्ट में लिखा- ‘दो सबसे प्यारे प्रेरित करने वाले लोगों को हैप्पी बर्थडे।‘ आलिया ने इसके साथ आर्यन और नमिता को टैग किया।

शाहरुख ने भी नहीं मनाया जन्मदिन

सुहाना ने इसी को री-पोस्ट किया है और हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। बता दें कि शाहरुख खान का जन्मदिन कुछ दिन पहले था। शाहरुख हर बार अपने जन्मदिन पर मन्नत के बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं लेकिन इस बार वह नहीं निकले। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक शाहरुख ने अलीबाग में अपना जन्मदिन नहीं मनाया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि मीडिया अटेंशन मिले।

Leave a Reply

Next Post

भारत में फिर डराने लगा कोरोना, लगातार दूसरे दिन 500 से अधिक मौतें, केवल एक्टिव केस से राहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 नवंबर 2021। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, मगर मौत के आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं। भारत में आज यानी शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11850 नए मामले सामने आए हैं […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग