जरूरतमंदों की मदद के लिए कोरोना काल में सुरक्षा के साथ हमें तेजी से कदम बढ़ाना है : श्रीमती भेंड़िया

indiareporterlive
शेयर करे

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने विभागीय अधिकारियों के लिए त्रैमासिक प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 जनवरी 2021। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने माना कैम्प रायपुर स्थित राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र में सोमवार को विभागीय त्रैमासिक प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनवरी से मार्च 2021 तक आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आत्मीयता और मानवीय भावना के साथ लोगों से जुड़ा विभाग है। विभाग द्वारा कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की अच्छी सेवा की है। कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है, लेकिन सुरक्षा के साथ हमें तेजी से कदम बढ़ाने हैं। विभागीय प्रशिक्षण इस दिशा में सहयोगी साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने दो दिव्यांगजन को मोर्टराइज्ड ट्रायसायकल, दो दिव्यांगजन को सामान्य ट्रायसायकल और एक दिव्यांग जोड़े को एक लाख रूपए की विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों को 6 स्मार्ट फोन वितरित किया।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि प्रशिक्षण में मिले मार्गदर्शन से अधिकारी-कर्मचारी कमियों को दूर कर निराश्रितों, दिव्यांग, तृतीय लिंग के व्यक्तियों, दिव्यांग विद्यार्थियों सहित बुजुर्गों की बेहतर सेवा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड में निजी कामों की तरह शासकीय काम भी सतर्कता बरतते हुए प्राथमिकता से किए जाएं। जिलों और ब्लॉक मुख्यालयों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक दिव्यांगजन को विशिष्ठ दिव्यांग पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी कार्ड) प्रदान किए जाएं। कोशिश करें कि पंचायतों के माध्यम से कार्ड बनाने का काम किया जा सके, जिससे दिव्यांगजनों को आसानी हो और उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इससे उनका भविष्य उज्जवल और परिवार सुखी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि तृतीय लिंग के व्यक्तियों को भी मुख्य धारा से जोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

समाज कल्याण विभाग के संचालक पी. दयानंद ने कहा कि राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र में विभागीय कार्यशैली को बेहतर और अद्यतन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल कनेक्टिविटी के बाद भी कई संवेदनशील विषयों पर सीधे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण अधिकारियों को फिर से ऊर्जावान कर बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रेरित करेगा। प्रशिक्षण में विभागीय अधिकरी, कर्मचारी, ऑपरेटर, अनुदान प्राप्त स्वैच्छिक संस्थाओं के कर्मचारियों उपस्थित थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी दी जाएगी। यहां यूडीआईडी, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, निराश्रित अधिनियम, वरिष्ठ नागरिक सहायता योजना, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको का भरण पोषण अधिनियम-2007 जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रशिक्षण से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना वैक्सिन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना वैक्सिन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं