सीएम ममता बोलीं- आतंकवाद के खिलाफ जंग में सभी साथ, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं होना चाहिए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 08 मई 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में हम सभी साथ हैं। हमारे बीच इस मामले को लेकर कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे के संपर्क में बने रहेंगे और स्थिति पर नजर रखेंगे। ममता का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल की सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ चर्चा की। गृहमंत्री शाह ने यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर बुलाई थी। इस बैठक के बाद सीएम बनर्जी ने कहा कि आज दोपहर गृह मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सात से आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। मैं इस बारे में और कुछ नहीं बोलूंगी। उन्होंने  मीडिया घरानों से भी अपील की कि वे तथ्यों को रिपोर्ट करें और सुनिश्चित करें कि कोई गलत सूचना न फैलाई जाए।

मीडिया घरानों से अपील- यह टीआरपी बढ़ाने का समय नहीं
सीएम बनर्जी ने कहा कि मीडियाकर्मियों के तौर पर आपको इस समय शांत और संयमित रहना होगा। आपकी जिम्मेदारी है कि आप सही खबरें दिखाएं, ताकि इससे कोई तनाव पैदा न हो या अफवाह न फैले। यह मेरी अपील होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत या मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिशा-निर्देश हैं, चाहे वह किसी भी तरह का मीडिया हो। याद रखें, यह अपनी टीआरपी बढ़ाने का समय नहीं है, यह देश की रक्षा करने का समय है। हमें उन लोगों के साथ खड़ा होना है जो देश के लिए लड़ रहे हैं। एक आम नागरिक के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है।

मॉक ड्रिल से लोगों को घबराना नहीं चाहिए
ममता बनर्जी ने मीडिया घरानों से पैनल चर्चाओं के लिए मेहमानों के चयन में सावधानी बरतने की भी अपील की, क्योंकि कभी-कभी कुछ लोग बिना उचित जानकारी के भी कुछ बातें कह देते हैं। सीएम ने यह भी कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की जांच के लिए पूरे देश में किए गए मॉक ड्रिल से लोगों को घबराना नहीं चाहिए।

संवेदनशील जानकारी के लिए मुख्य सचिव पंत से संपर्क करें
बनर्जी ने कहा कि अगर कोई जानकारी संवेदनशील प्रकृति की है तो सुरक्षा एजेंसियां मुख्य सचिव मनोज पंत से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसी जानकारी एक संपर्क के साथ साझा की जानी चाहिए ताकि गोपनीयता बनी रहे। यह गोपनीयता बनाए रखने का समय है।’

डीएम-एसएसपी की छुट्टियां रद्द कीं 
सीएम बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक फोन नंबर सार्वजनिक करेगी, जिस पर लोग ऐसी जानकारी साझा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘पुलिस, डीएम और एसपी को सतर्क कर दिया गया है और निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। उनकी सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए होगी वैज्ञानिक तकनीक से बारिश, दिल्ली सरकार ने बनाया है ये प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2025। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में अब वैज्ञानिक तकनीक से बारिश कराई जाएगी। बुधवार को दिल्ली कैबिनेट ने इसपर बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर के लिए […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग