चार भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआइ ने कहा, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में नहीं किया जाएगा शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 फरववरी 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का फैसला नहीं किया है। इन चार खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा के नाम शामिल हैं। बीसीसीआइ ने इन खिलाड़ियों को मंगलवार को सूचित कर दिया था कि उन्हें इस टेस्ट सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। 

बीसीसीआइ के एक शीर्ष अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए जानकारी दी कि चयनकर्ता अब कुछ नए चेहरों को आजमाना चाहते हैं और इन चार खिलाड़ियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। ये फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ परामर्श के बाद लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा को लेकर चयनकर्ताओं को लगता है कि ये अपना बेस्ट समय पार कर चुके हैं। अब उनकी उम्र भी हो चुकी है ऐसे में उनके आगे देखने का वक्त आ चुका है। हालांकि इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। 

वहीं रहाणे और पुजारा के बारे में अभी ये कहा जा रहा है कि अगर वो घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम में उनकी वापसी हो चुकी है। रहाणे और पुजारा इस रणजी सीजन में अपनी घेरलू टीमों का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों का हालिया फार्म काफी खराब रहा था और खुद बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इन्हें घरेलू स्तर पर खेलते हुए कुछ रन बनाने की सलाह दी थी। आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 25 फरवरी से होनी थी और दूसरा टेस्ट 5 मार्च से खेला जाना था, लेकिन अब पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

UP Election 2022: जयंत चौधरी के पत्नी चारू ने मथुरा में किया मतदान, नहीं आए रालोद मुखिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 10 फरवरी 2022। मथुरा जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। मतदाताओं में गजब का उत्साह है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी भी मथुरा के मतदाता है, लेकिन वह अपना वोट डालने यहां नहीं आएंगे। हालांकि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक