कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम  जय संविधान अभियान; लगाई जाएगी हर जिले में चौपाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जनवरी 2025। कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का गुणगाान किया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। वह महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करती आई है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में जिलों में चौपाल लगाकर अलख जगाएगी। लोगों को बताएगी की कैसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर 17 दिसंबर को संसद में गृहमंत्री ने एक ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की और भाजपा तथा उसका अनुषांगिक संगठन कैसे महात्मा गांधी और बाबा साहब का अपमान करती है। खेड़ा ने कहा कि शाह की अपमानजनक टिप्पणी पर पूरे देश में एक आंदोलन शुरू किया गया है।

पार्टी को लगता था कि गृह मंत्री माफी मांगेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया, लेकिन गृहमंत्री के पक्ष में और वह भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के अपमान में साझेदार बनते दिखे। खेड़ा ने कहा यह बहुत अफसोस की बात है। खेड़ा ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान का पैम्फलेट भी जारी किया। इसमें ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ बताया गया है कि भाजपा 90 फीसदी आबादी के हक के खिलाफ साजिश कर रही है। भाजपा देश मे दलितों और आदिवासियो के साथ अन्याय करती है।

Leave a Reply

Next Post

मिजोरम-म्यांमार सीमा पर आवाजाही नियंत्रित करने की तैयारी, बॉर्डर पास समेत अहम दिशा-निर्देश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जनवरी 2025। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्र सरकार ने मिजोरम-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मिजोरम की म्यांमार से 510 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है और यहां लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट