भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के ट्रंप के दावे पर कांग्रेस का हमला, कहा- पीएम को संसद में देना होगा जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। कांग्रेस ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के दावे को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में पीएम मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना होगा। कांग्रेस पिछले कई दिनों से इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रही है। ट्रंप के नए पोस्ट को साझा करते हुए कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि आज स्कोर 66 दिन, 23 पुनरावृत्तियों का है। ट्रंप के संघर्ष विराम के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि संसद 21 जुलाई से फिर से शुरू होगी। इससे पहले स्थिति निश्चित रूप से बदल जाएगी। लेकिन प्रधानमंत्री को लोकसभा और राज्यसभा में स्पष्ट रूप से जवाब देना होगा। देश जानना चाहता है।

ट्रंप ने कहा कि हमने इंडोनेशिया के साथ समझौता किया है। मैंने उनके राष्ट्रपति से बात की और हमने समझौता कर लिया। हमें इंडोनेशिया तक हर चीज तक पूरी पहुंच है। इंडोनेशिया तांबे के मामले में बहुत मजबूत है, लेकिन हमें हर चीज तक पूरी पहुंच है। हम कोई शुल्क नहीं देंगे। वे हमें इंडोनेशिया में प्रवेश दे रहे हैं, जो हमें पहले कभी नहीं मिला। शायद यही इस समझौते का सबसे बड़ा हिस्सा है। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ भी बातचीत उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘भारत भी वैसा ही कर रहा है। अब हमें भारत तक भी पूरी पहुंच मिल रही है। पहले हमें इन देशों में ऐसी पहुंच नहीं थी। अब हमारी टैरिफ नीति के कारण हम यह हासिल कर रहे हैं। 10 मई के बाद से ट्रंप ने कई बार अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की है और उन्होंने परमाणु हथियार संपन्न दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा है कि यदि वे संघर्ष बंद कर दें तो अमेरिका उनके साथ खूब व्यापार करेगा। हालांकि भारत इसका लगातार खंडन कर रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शरू किया। भारत ने पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। दोनों देशों ने 10 मई को संघर्ष विराम करने का फैसला किया।  

Leave a Reply

Next Post

शुभांशु का शोध: अंतरिक्ष से धरती तक मानव जीवन को नया आयाम देगा; चंद्रमा-मंगल जैसे अभियानों की तैयार होगी नींव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने मिशन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने जो वैज्ञानिक प्रयोग किए, वे न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान समुदाय के लिए भी नई दिशा के संकेत हैं। शुभांशु ने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए