शिवराज सिंह कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य की कमान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

भोपाल (मध्यप्रदेश) । एमपी में नई सरकार के गठन के 29 दिनों बाद पांच मंत्रियों ने शपथ ली. पाँचों मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को संभाग स्तर का जिम्मा सौपा. संभाग की जिम्मेदारी देने के बाद अब पाँचों मंत्रियों को विभाग का भी बंटवारा कर दिया गया है. वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. कोरोना वायरस के संकट के बीच विपक्ष की ओर से लगातार हमला किया जा रहा था कि राज्य में कोई भी स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, ऐसे में अब सरकार की ओर से तुरंत ही कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए.

नरोत्तम मिश्रा – गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय
तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन मंत्रालय
कमल पटेल – कृषि मंत्रालय
गोविंद सिंह – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय
मीना सिंह – आदिम जाति कल्याण मंत्रालय

गौरतलब है कि 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन तब से अबतक वो बिना मंत्रिमंडल के ही काम कर रहे थे. इसी के बाद वह विपक्ष के निशाने पर थे. मुख्यमंत्री बनने के करीब 29 दिन के बाद शिवराज ने अपनी कैबिनेट का गठन किया और मंगलवार को राजभवन में 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी.

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, सीएसआर की राशि को राज्य को अंतरित करने का किया अनुरोध

शेयर करेसीएसआर की राशि उन्हीं जिलों में व्यय हो जो खनन-उद्योग से प्रभावित व कोविड-19 के संक्रमण से प्रभावित हो मुख्यमंत्री ने कहा: केन्द्र सरकार के इस निर्णय से इकाईयों के आस-पास के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से होंगे वंचित राज्य की खनन परियोजनाओं और औद्योगिक इकाईयों द्वारा प्रधानमंत्री केयर फंड […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ