‘मनमोहन सिंह एक उत्कृष्ट राजनेता थे’, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2024। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक उत्कृष्ट राजनेता बताया और भारत-रूस संबंधों को ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक’ साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया। पुतिन ने एक शोक संदेश में कहा कि सिंह ने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर इसके हितों को स्थापित करने में बहुत कुछ हासिल किया। दिसंबर 2010 में रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ी थी। साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे और भारत के आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में लोकप्रिय हुए सिंह का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पुतिन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के रूप में और अन्य उच्च पदों पर रहते हुए, उन्होंने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर इसके हितों को स्थापित करने में बहुत कुछ हासिल किया।” 

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाकर उन्हें मजबूत करने में बड़ा व्यक्तिगत योगदान दिया।” पुतिन ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसे असाधारण व्यक्ति से कई बार बात करने का अवसर मिला। हम उनकी यादों को संजोकर रखेंगे।” पुतिन ने सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी शोक संवेदना प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल ने पहली बार अमेरिका के THAAD सिस्टम का किया इस्तेमाल, हूती विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेल अवीव 28 दिसंबर 2024। शुक्रवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। हालांकि इस्राइल ने हवा में ही इस मिसाइल को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। गौरतलब है कि इस मिसाइल हमले को इस्राइल ने अमेरिका के THAAD […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग