साकार विश्व हरि पर बड़ी खबर: आधी रात आश्रम पहुंची पुलिस, साथ में ले गई दो गाड़ियां; चर्चाएं तेज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनपुरी 05 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में जिस आश्रम में नारायण साकार हरि के रुकने की चर्चा है। वहां बृहस्पतिवार की आधी रात सन्नाटे को चीरती हुईं पुलिस की कुछ गाड़ियां आश्रम पहुंचीं। ये गाड़ियां आश्रम में दाखिल होने के बाद रात करीब एक बजे निकलीं। चर्चा है कि लौटते समय पुलिस आश्रम से भी दो गाड़ियां साथ ले गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम, साकार विश्व हरि को भी अपने साथ ले गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। रात करीब 10 बजे साकार विश्व हरि के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। इसके बाद आश्रम के गेट से ही वापस लौट गए। इसके बाद धीरे-धीरे यहां से मीडिया भी चली गई। इसी बीच रात 12 बजे के बाद पुलिस अधिकारियों की कुछ गाड़ियां आश्रम पहुंचीं। गाड़ियां सीधे आश्रम में दाखिल हो गईं। लगभग एक घंटे तक अंदर रहने के बाद एक बजे के करीब ये गाड़ियां बाहर निकलीं। लौटते समय आश्रम में खड़ी दो गाड़ियां भी टीम अपने साथ ले गई। इन गाड़ियों में कौन था, ये किसी को पता नहीं है। 

चर्चा है कि आश्रम से गई गाड़ियों में साकार विश्व हरि भी आश्रम से चले गए। हालांकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस भी नहीं कर रही है। वहीं पुलिस की जो टीम आई थी, उसे लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एसटीएफ आगरा की टीम आश्रम में आई थी। वहीं कुछ लोग एसआईटी आने की बात कह रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सीबीआई को कोर्ट का नोटिस; 17 जुलाई को सुनवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जुलाई 2024। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े एक सीबीआई मामले में जमानत की मांग करने वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया। हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर सीबीआई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल