बीते 24 घंटे में तीन हवाई उड़ानों में मिली बम की धमकी, लंदन जाने वाली फ्लाइट फ्रैंकफर्ट में उतरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2024। भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में तीन विमानों को बम की धमकी मिली है। इसके साथ ही इस सप्ताह विमानों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं 35 से ज्यादा हो गई हैं। हालांकि गनीमत ये है कि ये सभी कॉल्स फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व दहशत का माहौल है। विमानों को धमकी मिलने का ताजा मामला विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से जुड़ा है, जिसे धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया। 

बीते 24 घंटे में तीन एयरलाइंस के विमानों को मिली धमकी
विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के साथ ही एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा को भी बम की धमकी मिली। जांच में ये भी फर्जी निकली। अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही धमकी मिली। यह धमकी विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही मिली , जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को उड़ान के लिए एनओसी दी गई। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

इस हफ्ते अब तक 35 धमकियां मिलीं
सोमवार से अब तक, इस हफ्ते कम से कम 35 उड़ानों को ऐसी बम की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर डीजीसीए ने सुझाव दिया है कि फर्जी कॉल करने वाले दोषियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए। साथ ही फर्जी धमकी से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दोषियों से की जानी चाहिए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती जांच में इन धमकियों के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका नहीं मिली है और ज्यादातर कॉल ‘नाबालिगों और शरारती लोगों’ द्वारा की गई थीं।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक एयरलाइन को धमकी देने के मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोप है कि युवक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को बम की धमकी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि किशोर अपने एक दोस्त को फंसाना चाहता था, जिसके साथ उसका पैसों को लेकर विवाद था।

Leave a Reply

Next Post

मांगें नहीं मानीं तो फिर शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल; जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को दी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 19 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक उनकी दस सूत्रीय मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार से वे फिर से अनिश्चीतकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल