भरोसे की नींव पर एप्टस की तेज़ उड़ान

Indiareporter Live
शेयर करे

एप्टस वैल्यू हाउसिंग का मुनाफ़ा 26% उछला

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 फरवरी 2026। एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में एक बार फिर अपनी मज़बूत और संतुलित ग्रोथ का प्रमाण दिया है। कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 26% बढ़कर 239 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नौ महीनों का मुनाफ़ा 685 करोड़ रुपये रहा। यह प्रदर्शन बताता है कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी की रणनीति पूरी तरह ट्रैक पर है।

दिसंबर 2025 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 21% की बढ़त के साथ 12,330 करोड़ रुपये हो गया। तीसरी तिमाही में 1,030 करोड़ रुपये के लोन वितरण के साथ एप्टस ने स्थिर ग्रोथ बनाए रखी। कुल आय भी तिमाही में 22% बढ़कर 569 करोड़ रुपये और नौ महीनों में 27% उछलकर 1,652 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी की पकड़ मज़बूत रही, जहां सकल एनपीए 1.6% और शुद्ध एनपीए 1.2% पर नियंत्रित रहे। 7.9% का आरओए और 20.2% का आरओई इंडस्ट्री में एप्टस को अग्रणी बनाता है।

335 ब्रांच के नेटवर्क, डिजिटल प्रक्रियाओं और डेटा-आधारित क्रेडिट अप्रोच के साथ एप्टस आने वाले वर्षों में 22–24% की टिकाऊ ग्रोथ के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

₹120 करोड़ की गूंज—‘टॉक्सिक’ ने रिलीज़ से पहले रचा पैन-इंडिया इतिहास

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 फरवरी 2026। ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ ने सिनेमाघरों में कदम रखने से पहले ही इतिहास रच दिया है। रॉकिंग स्टार यश की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹120 करोड़ में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार