‘सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब रहे, लेकिन जनता ने नहीं दिया जनादेश’, खरगे की प्रतिक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब रही, लेकिन जनता ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में लाने के लिए जनादेश नहीं दिया। खरगे ने जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में प्रदूषण, यमुना सफाई, बिजली, सड़क, पानी और विकास के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनता से जुड़ी रहेगी।  

अभी और भी मेहनत की जरूरत: मल्लिकार्जुन खरगे
उन्होंने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता के हित में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया था। लेकिन जनता ने हमें जनादेश नहीं दिया, जैसा कि हम उम्मीद कर रहे थे। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। खरगे ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहा था। लेकिन अभी भी और कड़ी मेहनत और संघर्ष की जरूरत है। 

लगातार तीसरी बार करना पड़ा हार का सामना
कांग्रेस को दिल्ली में लगातार तीसरी बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में एक भी सीट नहीं जीत पाई और उसे प्रमुख सीटों में भी हार का सामना करना पड़ा। यह तीसरी बार था, जब कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। इससे पहले 2020 और 2015 के चुनावों में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 

Leave a Reply

Next Post

जलवायु वित्त के लिए ‘वर्गीकरण’ की प्रक्रिया छह महीने में तैयार हो जाएगी, आर्थिक मामलों के सचिव का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा है कि जलवायु वित्त के लिए वर्गीकरण विकसित करने की प्रक्रिया जारी है और यह अगले छहीने में तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया, ‘काम जारी है और वास्तव में इस्पात मंत्रालय ने अपना […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए