मानुषी-वरुण की ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का टीजर आया सामने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसंबर 2023।  वरुण तेज और मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर को हाल ही में आगामी फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन के लिए चुना गया था। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने सोमवार (27 दिसंबर) को इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. इसमें वरुण को दुश्मन के खिलाफ जीत के लिए वायु सेना के पायलटों की एक टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाया गया है। वह अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए.

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह वायु सेना के नायकों के अदम्य साहस और देश की रक्षा के लिए उनके सामने आने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। टीज़र में हमें वरुण और मानुषी के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री की भी झलक मिलती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक बेहतरीन देशभक्तिपूर्ण मनोरंजन फिल्म है। वरुण ने अर्जुन देव की भूमिका निभाई और मानुषी ने रडार ऑफिसर की भूमिका निभाई।

ऑपरेशन वेलेंटाइन सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल और रेनेसां पिक्चर्स द्वारा निर्मित, संदीप मुदा द्वारा निर्देशित और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट (वकील खान) और नंदकुमार अभिनी द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा निर्देशन में डेब्यू करेंगे। यह फिल्म 16 फरवरी को तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह बोले- आपराधिक न्याय प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव किया जा रहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने तीनों विधेयकों को गहनता से पढ़ा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल