सीएम योगी बोले- SP-BSP और कांग्रेस के राज में माफिया को मिलता था संरक्षण; 23 मिनट तक जमकर गरजे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिजनौर 13 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर पहुंचे। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर आलमपुर गावड़ी पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने 23 मिनट के भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब ना कर्फ्यू है ना दंगा है, अब सब चंगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में सभी को सुरक्षा का माहौल दिया गया, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस के राज में अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त होता था। मुरादाबाद लोकसभा के ग्राम आलमपुर गावड़ी में भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में अपने 23 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2014 से पहले के भारत को भी देखा है और अब 2014 के बाद का भारत भी आपके सामने है। दुनिया में मात्र 10 वर्षों में कोई देश किस तरह तेजी के साथ विकास के पथ पर प्रगति कर सकता है। उसका उदाहरण भारत आपके सामने है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया भर में देश का माथा ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी विकास रहा ही नहीं। उन्होंने सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा शासन काल में अपराधी या तो जेल में है या जहन्नुम में है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद को भी विकास की पटरी पर लाने का काम भी भाजपा के शासनकाल में ही हुआ है। उन्होंने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस के झांसे में ना आने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी: यूसीसी लागू करने से लेकर गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन दिए जाने का वादा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पीएम मोदी ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी होने के बाद कहा, ‘‘आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय