राहुल की रैली में पीएम मोदी की मां पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर भड़के अमित शाह, बोले- देश माफ नहीं करेगा!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 29 अगस्त 2025। बिहार में राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी की मां के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी से सियासत काफी गरमा गई है। इन अपशब्दों के इस्तेमाल किए जाने के बाद से एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “बिहार के दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। उन्होंने इसे एक गरीब मां के बेटे का अपमान बताया और कहा कि 140 करोड़ देशवासी इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह हर मां और हर बेटे का अपमान है।

कांग्रेस और आरजेडी ने दी सफाई

इस आरोप पर कांग्रेस और राजद ने अपनी सफाई पेश की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि गाली-गलौज की राजनीति बीजेपी की पहचान है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रति लोगों में इतना गुस्सा है कि वे अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, हालांकि कांग्रेस ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती। वहीं RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यात्रा में भारी भीड़ थी और यह जांच का विषय है कि किस पार्टी के समर्थक ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करता।

बीजेपी ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

इस घटना के बाद बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह घटना कांग्रेस-राजद की गुंडागर्दी को दर्शाती है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की अंधी चाहत में ऐसे उपद्रवी व्यवहार को बर्दाश्त कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

गोल्डन शिमर लुक में निकिता रावल ने किया फैशन रडार को रोशन

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 अगस्त 2025। अभिनेत्री निकिता रावल ने अपने नवीनतम सुनहरे परिधान के साथ फैशन रडार को रोशन किया। एक बार फिर साबित किया कि ग्लैमर केवल पोशाक के बारे में नहीं है, बल्कि आप इसमें जो भावना रखते हैं उसके बारे में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक