महिलाओं ने अखिलेश यादव को बांधी राखी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 27 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोहिया सभागार में सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने भी महिलाओं को शगुन का लिफाफा देकर पर्व की बधाई दी।

कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को निजी कंपनी को लीज पर देने के फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर ही पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।

बिल्डिंग का अधूरा काम पूरा कराया जा सकता था

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने गठन के समय जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा सरकार वास्तव में चाहती तो जेपीएनआईसी की बिल्डिंग का अधूरा काम पूरा कराया जा सकता था। यह इमारत जनता के पैसे से बनाई गई है और ठेकेदार को पूरा भुगतान भी किया जा चुका है। इसके बावजूद सेंटर का काम पूरा नहीं कराया गया।

Leave a Reply

Next Post

मौलाना की हत्या की साजिश के तीन आरोपी 24 घंटे में जमानत पर छूटे

शेयर करेसमर्थकों ने माला पहनाकर किया स्वागत इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 27 अगस्त 2026। मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की साजिश के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर जमानत पर जेल से बाहर आ गए। जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों ने तीनों का माला […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’