पीएम मोदी ने कहा- दो साल में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या हुई एक करोड़ के पार

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है और इस योजना का काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मोदी ने सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरूआत की थी। इसे सरकार ने कहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।’
उन्होंने इस योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डॉक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है।
मोदी ने कहा, ‘इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुगमता है।

 उन्होंने बताया, ‘लाभाथिर्यों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सेवा न केवल पंजीकृत स्थान पर बल्कि भारत के किसी भी हिस्से में उपलब्ध हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को भी मदद मिलती है जो घर से दूर होते हैं या ऐसे स्थान पर पंजीकृत होते हैं जहां से वे संबंधित नहीं हैं।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने सरकारी दौरे के समय भी वे आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात करते रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘इन दिनों यह संभव नहीं है लेकिन मैंने आयुष्मान भारत के एक करोड़वीं लाभार्थी पूजा थापा के साथ टेलीफोन पर बात की।’ प्रधानमंत्री ने थापा के साथ बातचीत का आडियो क्लिप भी जारी किया। 

थापा एक सैनिक की पत्नी हैं जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत शिलांग में सर्जरी के बारे में बताया। उनके पति मणिपुर में तैनात हैं और कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण उनके साथ अभी नहीं है। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्वारंटाइन सेन्टर की सुविधाओं से संतुष्ट है प्रवासी मजदूर : स्वास्थ्य कर्मचारी निरंतर ले रहे प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी

शेयर करेरायपुर 20 मई 2020। लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से अपने गांव और नगर में वापस लौटकर अपने क्षेत्रों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए खुशी-खुशी क्वारंटाइन अवधि पूरी कर रहे हैं। क्वारंटाइन सेन्टर में उन्हें सभी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं