राहुल गांधी ने पूछा- पीएम बताएं 50 टॉप डिफॉल्टर कौन हैं? लोकसभा में हंगामा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
नई दिल्ली । विपक्ष के पिछले हफ्ते हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं राहुल गांधी ने सदन में लोन का मुद्दा उठाया। जिसपर बहस चल रही है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बैड लोन का मुद्दा उठाया। जिसे लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच हंगामा हो गया। राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री बताएं कि 50 टॉप डिफॉल्टर कौन हैं। 

प्रश्नकाल के दौरान राहुल ने बैड लोन को लेकर पूछा सवाल

भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। बैंकों को लूटने वालों पर कार्रवाई हो। सरकार बताए कि सबसे बड़े 50 विलफुल डिफॉल्टर का नाम बताएं। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उन्हें मैं पकड़-पकड़कर लाउंगा। मैंने उनसे पूछा है कि वह 50 ऐसे लोगों के नाम बताएं लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैं यह जानना चाहता हूं। जिसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ’20 लाख से ज्यादा वाले विलफुल डिफॉल्टर की जानकारी सीआईसी वेबसाइट पर दी जाती है। इसमें छुपाने की कोई बात नहीं है। मैं सभी के नाम सदन पटल पर रखने और बताने के लिए तैयार हूं। इन सभी लोगों ने कांग्रेस सरकार के दौरान पैसे लिए थे। सदन के वरिष्ठ सदस्य द्वारा पूछा गया यह सवाल दिखाता है कि उन्हें इस विषय की समझ नहीं है।’ इस दौरान उन्होंने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर द्वारा प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदने को लेकर भी कटाक्ष किया। जिसपर सदन में हंगामा होने लगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के असर से विधानसभा तक में हलचल, सीएम-स्पीकर से लेकर मंत्रियों और विधायकों ने पहने मास्क…

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए गए है. विधानसभा सचिवालय की ओर से मंत्रियों और विधायकों को मास्क और सेनिटाइजर दिए गए.विधानसभा भवन के मुख्य द्वार में तमाम मंत्रियों और विधायकों के लिए […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस