हरियाणा: नड्डा से मिले पांच निर्दलीय विधायक, भाजपा को समर्थन की पेशकश

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रभारी अनिल जैन के साथ पांच निर्दलीय विधायकों ने सरकार गठन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से शुक्रवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की।

भाजपा नेता जवाहर यादव ने बताया कि निर्दलीय विधायकों धर्मपाल गोंडन, नयनपाल रावत और सोमबीर सांगवान, राकेश दौलताबाद और रणधीर गोलन ने नड्डा से मुलाकात की और भगवा दल को अपना समर्थन दिया। विधायकों के साथ मौजूद यादव ने कहा, ”भाजपा सरकार को समर्थन देने के इरादे से ये निर्दलीय विधायक जे पी नड्डा के घर पहुंचे।”

उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय विधायक दौलताबाद ने भी नड्डा से मुलाकात की। पृथला सीट से निर्दलीय विधायक रावत ने कहा, ”हम यहां हरियाणा में खट्टर सरकार को अपना समर्थन देने के लिये आये हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई।

चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Next Post

मस्जिदों में मिले मुस्लिम महिलाओं को जाने की इजाजत, केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

शेयर करे नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने देश की सभी मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं को प्रवेश देने के अनुरोध संबंधी जनहित याचिका पर शुक्रवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस ए नजीर की पीठ ने मस्जिदों में […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस