टीचर्स डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, कहा- हमारे हीरो हैं शिक्षक

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम नरेंद्र मोदी ने टीचर्स डे के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को याद किया

उन्हें देश के निर्माण की नींव तैयार करने वाला बताया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितंबर 2020। टीचर्स डे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से हमारा जुड़ाव गहरा करने के लिए हमारे ज्ञानवान शिक्षकों से बेहतर कौन है। हाल ही में मन की बात कार्यक्रम के दौरान, मैंने छात्रों को महान स्वतंत्रता संघर्ष के पहलुओं के बारे में छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर अपनी बात साझा की थी. हमारे शिक्षक हमारे हीरो हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचर्स डे के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को याद किया और उन्हें देश के निर्माण की नींव तैयार करने वाला बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर हम अपने शिक्षकों के शानदार काम के लिए उनके प्रति आभार जताते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘ हम अपने परिश्रमी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ हैं। इस दिन शिक्षकों के बेहतरीन प्रयासों के प्रति हम आभार जताते हैं. हम डॉक्टर एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी देते हैं।’

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड उन लोगों के लिए एक शिक्षक है जो सीखने के इच्छुक हैं. हैप्पी टीचर डे।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बस ऑपरेटरों का 121 करोड़ का टैक्स माफ किया

शेयर करे सितंबर के टैक्स में भी 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 05 सितम्बर 2020। मध्यप्रदेश में बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।  सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच टैक्स को लेकर काफी समय से चल रहा गतिरोध खत्म हो […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस