मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बस ऑपरेटरों का 121 करोड़ का टैक्स माफ किया

indiareporterlive
शेयर करे

सितंबर के टैक्स में भी 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 05 सितम्बर 2020। मध्यप्रदेश में बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।  सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच टैक्स को लेकर काफी समय से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। ऐसे में अब कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से बंद करीब 38000 यात्री बसें दौड़ने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक पांच महीने का करीब 121 करोड़ रुपए का वाहन टैक्स माफ करने की घोषणा कर दी है। सितंबर के टैक्स में भी 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और इसे जमा करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

जून में दिए थे बसें चलाने आदेश, लेकिन नहीं बनी बात

एमपी सरकार ने जून में भी बसें चलाने के आदेश दिए थे, लेकिन बस ऑपरेटर से बात नहीं बन सकी थी। बस ऑपरेटर टैक्स में छूट सहित अन्य मांग कर रहे थे। इसे लेकर मध्यप्रदेश प्राइम रूट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 7 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी थी, लेकिन अब टैक्स माफी के बाद उसे वापस ले लिया गया है। वहीं, सरकार ने यात्री बसों के किराए को रिवाइज करने की जिम्मेदारी किराया निर्धारण समिति को सौंप कर उसे जल्द निर्णय करने के निर्देश भी दिए हैं।

बसे चलाने के संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि शनिवार से बसें शुरू हो जाएंगी। भोपाल-इंदौर के बीच चार चार्टर्ड बसें चलेंगी। हालांकि जिन रूटों पर सवारियां नहीं मिलेंगी, उन रूट पर बसों को नहीं चलाया जाएंगा। 

आज जारी होगा सूत्र सेवा की बसों का शेड्यूल

बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि टैक्स माफी का मुद्दा हल होने के बाद चार्टर्ड कंपनी की 4 बसों को शनिवार से इंदौर-भोपाल के बीच आठ फेरों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद फेरे बढ़ाने की डिमांड आई, तो बढ़ाए जाएंगे। होशंगाबाद, बैतूल, जबलपुर व बालाघाट रूट पर 6 सितंबर से शुरू की जाने वाली सूत्र सेवा की बसों का शेड्यूल शनिवार को जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस दुर्घटना में मृत लोगो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 5 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद के निकट हुई बस दुर्घटना में ओड़िशा के सात लोगो की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस