कमलनाथ के इस्तीफे के बाद भाजपा के खेमे में हलचल, शिवराज ने विधायकों को डिनर पर बुलाया

indiareporterlive
शेयर करे

हाइलाइट्स

  • कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उनके पास बहुमत नहीं था
  • इस्तीफे के तुरंत बाद शिवराज सिंह ने सभी विधायकों को खाने पर बुलाया है
  • माना जा रहा है कि वहां पर आगे की रणनीति पर विचार होगा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आज शाम तक कांग्रेस को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना था। नंबर कम होने की वजह से कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। कमलनाथ के इस्तीफे के बाद से ही भाजपा खेमे में हलचल शुरू हो गई है।

शिवराज ने विधायकों को डिनर पर बुलाया

कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से अगला चेहरा कौन होगा, शिवराज या कोई और? इसी बीच खबर ये है कि शिवराज सिंह ने सभी विधायकों को खाने पर बुलाया है। माना जा रहा है कि वहां पर आगे की रणनीति पर विचार होगा।

विधायक दल का नेता कौन?

वैसे तो अधिकतर लोग यही मान रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान ही फिर से विधायक दल के नेता होंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन कयास और भी लगाए जा रहे हैं। विधायकों के डिनर पर बुलाकर उन्होंने सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश शुरू भी कर दी है।

बता दें कि कमलनाथ ने इस्तीफा देने से पहले अपने 15 सालों के का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था और कहा कि भाजपा शुरू से ही उनके खिलाफ साजिश कर रही थी। वैसे कमलनाथ इससे पहले तक कहते रहे कि उनके पास बहुमत है, लेकिन कमलनाथ के इस्तीफे से कुछ समय पहले ही दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया था कांग्रेस के पास नंबर कम हैं।

Leave a Reply

Next Post

महान फुटबालर पी के बनर्जी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता । भारत के महान फुटबालर पी के बनर्जी का शुक्रवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । वह 83 वर्ष के थे । बनर्जी के परिवार में उनकी बेटी पाउला और पूर्णा हैं जो नामचीन शिक्षाविद् हैं । उनके छोटा भाई प्रसून […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां