महान फुटबालर पी के बनर्जी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता । भारत के महान फुटबालर पी के बनर्जी का शुक्रवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । वह 83 वर्ष के थे । बनर्जी के परिवार में उनकी बेटी पाउला और पूर्णा हैं जो नामचीन शिक्षाविद् हैं । उनके छोटा भाई प्रसून बनर्जी तृणमूल कांग्रेस से सांसद है । एशियाई खेल 1962 के स्वर्ण पदक विजेता बनर्जी भारतीय फुटबाल के स्वर्णिम दौर के साक्षी रहे हैं । वह पिछले कुछ समय से निमोनिया के कारण श्वास की बीमारी से जूझ रहे थे । उन्हें पार्किंसन, दिल की बीमारी और डिम्नेशिया भी था । वह दो मार्च से अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे । उन्होंने रात 12 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली । 23 जून 1936 को जलपाईगुड़ी के बाहरी इलाके स्थित मोयनागुड़ी में जन्मे बनर्जी बंटवारे के बाद जमशेदपुर आ गए । उन्होंने भारत के लिये 84 मैच खेलकर 65 गोल किये । जकार्ता एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाले बनर्जी ने 1960 रोम ओलंपिक में भारत की कप्तानी की और फ्रांस के खिलाफ एक एक से ड्रा रहे मैच में बराबरी का गोल किया । इससे पहले वह 1956 की मेलबर्न ओलंपिक टीम में भी थे और क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया पर 4 .2 से मिली जीत में अ हम भूमिका निभाई । फीफा ने उन्हें 2004 में शताब्दी आर्डर आफ मेरिट प्रदान किया था ।

Leave a Reply

Next Post

जुडिशरी की आजादी को 'लॉबी' की दमघोंटू जकड़ से खतरा: गोगोई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । राज्य सभा सदस्य के तौर पर मनोनयन को स्वीकार करने के बाद से आलोचनाओं का सामना कर रहे पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने गुरुवार को हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में खुद पर लगे आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया। आरोपों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल