इन्फोसिस की वित्तीय सेहत को लेकर चिंता, 6 साल में पहली बार शेयर में इतनी बड़ी गिरावट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 मुंबई : देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस में घोटाले के आरोप की मार कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे रही है। मंगलवार को इन्फोसिस के शेयरों में 6 साल बाद पहली बार 14% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, कंपनी के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का तथा फाउंडर नारायणमूर्ति के बीच विवाद किसी तरह शांत होने के बाद कंपनी एक बार फिर कंपनी मुसीबत में है।
कंपनी के कुछ अज्ञात कर्मचारियों (व्हिस्लब्लोअर) ने आरोप लगाया है कि इन्फोसिस अपनी आय और मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के लिए अपने बही-खातों में हेरफेर कर रही है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि उसने शिकायत को ऑडिट कमिटी के हवाले कर दिया है, जो इसपर विचार करेगी। हालांकि निवेशकों में कंपनी की सेहत को लेकर चिंता पैदा हो गई है, जिसका असर शेयरों के कारोबार पर दिखाई दे रहा है।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 14 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया था। बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को शेयर 767.75 पर बंद हुआ था, जो आज 14 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 645 रुपये के लो तक पहुंच गया था। इससे पहले 12 अप्रैल, 2013 को कंपनी के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। उसक दिन शेयर 21.33 पर्सेंट टूटा था। इस बिकवाली के चलते कंपनी का मार्केट कैप 44,000 करोड़ रुपये घट गया।

जनवरी 2000 से लेकर अब तक यह 16वीं बार है, जब कंपनी का शेयर दोहरे अंक प्रतिशत में नीचे आया है। सीएमटी, एमएसटीए कंसल्टंट ऐनालिस्ट मिलन वैष्णव ने कहा, ‘ट्रेडर्स को स्टॉक से बाहर निक जाना चाहिए ताकि शॉर्ट टर्म कमाई के लिए टीसीएस जैसे शेयरों में निवेश किया जा सके। हालांकि, एसआईरपी निवेशकों और लंबी अवधि के निवेशकों को इसमें बने रहना चाहिए, क्योंकि जल्द वैल्यूएशन में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।’

Leave a Reply

Next Post

डिलीवरी के दौरान हुई मराठी एक्ट्रेस-नवजात बच्चे की मौत

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली : दो मराठी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस रह चुकीं पूजा जुंजर की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। उनके नवजात बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका है। पूजा के परिवार वालों का कहना है कि पूजा की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ गई थी। दूसरे अस्पताल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक