कश्मीर: दो ट्रक चालकों की हत्या करने वाले आतंकी का शव मिला

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो ट्रक चालकों की हत्या करने वाले आतंकी का शव पुलिस को मिला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक के साथ मिले शव की शिनाख्त आतंकी के रूप में हुई है। आपको बात दें कि यूरोपीय संघ (ईयू) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कश्मीर का दौरा करने वाला है।

ट्रक चालक चालक की पहचान रियासी निवासी नारायण दत्त के रूप में हुई। कश्मीर घाटी में एक सप्ताह में यह चौथा हमला है। आतंकवादियों ने इससे पहले शोपियां में दो ट्रक चालकों की हत्या कर दी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि एक अन्य ड्राइवर ने यह बताया है दोनों ड्राइवरों की हत्या करने वाला एक ही आतंकी है 

उससे पहले एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने शोपियां में ही राजस्थान के एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक बाग मालिक पर हमला कर दिया था। हमलों का उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी में सेब समेत अन्य उत्पादों के व्यापारियों में दहशत पैदा करना है। सरकार यहां व्यापार को बढ़ावा दे रही है।

ईयू का 28 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर रहा है, जो राज्य में किसी भी अंतरार्ष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का पहला दौरा है। यह दौरा राज्य के दो केद्र शासित प्रदेशों में औपचारिक रूप से विभाजित होने से दो दिन पहले हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुस्लिमों को सरकारी नौकरी नहीं मिलनी, 2 बच्चों वाले नियम पर ध्यान न दें: अजमल

शेयर करेगुवाहाटी : असम सरकार ने हाल ही में एक नियम तय किया है जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चों वाले दंपती को सरकारी नौकरी में नहीं रखा जाएगा। सरकार के इस फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। एआईयूडीएफ अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि मुस्लिमों को इस नियम […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग