महाराष्ट्र को लेकर NCP और कांग्रेस नेताओं की आज होने वाली बैठक टली

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई। महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच आज मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है, अब यह बैठक मंगलवार की जगह बुधवार को होगी। मंगलवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी। नवाब मलिक ने बताया कि आज पूर्व प्रधानमंत्री और इंदिरा गांधी की जयंती है जिस वजह से कांग्रेस नेता व्यस्त हैं और बैठक के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और यही देखते हुए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बैठक स्थगित की गई है।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बीच हुई बैठक में तय हुआ था कि मंगलवार को दोनो दलों के नेता बैठक करेंगे और महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात और वहां सरकार बनाने को लेकर संभावनाओं पर भी बात करेंगे। दोनो दलों के नेताओं के बीच बैठक में ही शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर कोई फैसला होना था। लेकिन अब एनसीपी की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं की व्यस्तता की वजह से यह बैठक स्थगित कर दी गई है। हालांकि एनसीपी ने यह भी साफ किया है कि बुधवार को दोनो दलों के नेता बैठेंगे और महाराष्ट्र को लेकर चर्चा करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बढ़ी फीस वापसी पर नहीं बनी बात, आज भी पूरा जेएनयू होगा सड़कों पर

शेयर करेनई दिल्ली: जवाहरलाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बढ़ी फीस वापसी की मांग को लेकर आज भी छात्र सड़कों पर उतरने वाले हैं। मतलब संसद की ओर जाने वाली सड़कों पर आज एक बार फिर जाम लगने वाला है। कल छात्र दिन भर आंदोलन करते रहे लेकिन कोई हल नहीं निकला। सरकार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल