कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली जमानत

indiareporterlive
शेयर करे

डीके शिवकुमार को 3 सितम्बर को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को जमानत दे दी है. जमानत 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर दी गई है. इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें देश से बाहर नहीं जाने के लिए कहा है. कोर्ट ने साथ ही कहा है कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे. कोर्ट ने कहा कि जब भी जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाये आना होगा. बता दें, डीके शिवकुमार को 3 सितम्बर को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था.

बुधवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर मुलाकात की थी और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ जेल पहुंचीं थीं. एक सूत्र ने बताया कि सोनिया ने कर्नाटक के इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता की खैरियत जानी और कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है. सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी तिहाड़ जेल पहुंचकर मुलाकात की थी.

Leave a Reply

Next Post

11 साल की बच्ची को हाईकोर्ट ने दी अबॉर्शन कराने की इजाजत, चाचा पर है दुष्कर्म का आरोप

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव मध्य प्रदेश : उच्च न्यायालय ने 11 साल की, दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती बच्ची का गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है. इस बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके चाचा ने दुष्कर्म किया था. सरकारी वकील अभय पांडे ने मंगलवार को बताया कि न्यायमूर्ति नंदिता दुबे […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग