लश्कर की हिट लिस्ट में राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, कोहली और अमित शाह, NIA को मिली चिट्ठी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) को एक आतंकियों की एक चिट्ठी मिली है, जिससे बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. आतंकी संगठन ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा की ओर से NIA हेडक्वार्टर को धमकी भरी चिट्टी के साथ एक हिट लिस्ट भेजी है. इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम है. ये चिट्ठी मिलने के बाद एनआईए ने बाकी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. वहीं, हिट लिस्ट में शामिल राष्ट्रपति, गृहमंत्री और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली समेत अन्य वीवीआई की सुरक्षा एहतिहातन बढ़ा दी गई है.

NEWS18 के संवाददाता शंकर आनंद को सूत्रों ने ये जानकारी दी. सूत्रों ने हमारे संवाददाता को ये भी बताया कि ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा की हिट लिस्ट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू-कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत का नाम भी शामिल है. हालांकि, ऐसा पहली बार है कि जब किसी आतंकी संगठन ने किसी क्रिकेटर को हिट लिस्ट में डाला हो.

ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा हाई पावर कमेटी कोझीकोड (केरल) से एनआईए को ये चिट्ठी मिली है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Next Post

शिवसेना का बीजेपी पर प्रहार, कहा- यहां कोई दुष्यंत चौटाला नहीं, जिसके पिता जेल में हों

शेयर करेमुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के पांच दिन बाद भी राज्य में अगली सरकार गठन को लेकर असमंजस बरकरार है. भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के तेवर ठंडे नहीं पड़ रहे हैं. पार्टी ने बीजेपी को स्पष्ट शब्दों में संदेश दे दिया है कि हरियाणा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान