राज्यपाल से नहीं मिलेंगे शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के नेता, प्रस्तावित बैठक टली

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई : महाराष्ट्र में सरकार गठन की कोशिशों की बीच राज्यपाल के साथ होने वाली शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की साझा बैठक को टाल दिया गया है. तीनों दलों के नेता शाम 4 बजे के करीब राज्यपाल से मिलने वाले थे लेकिन अब यह बैठक फिलहाल नहीं होगी. तीनों दलों के नेता राज्य में प्रशासनिक दिक्कतों और किसानों की समस्याओं को लेकर आज राज्यपाल से मिलने वाले थे. अब आगे यह बैठक कब होगी, इसका वक्त अभी तय नहीं किया गया है.

जानकारी के मुताबिक सभी नेता तय वक्त पर राज्यपाल के पास नहीं जा पाएंगे, जिसकी वजह है कि ज्यादातर नेता फिलहाल चुनावी खर्च का ब्यौरा देने में व्यस्त हैं क्योंकि शनिवार को उसकी समयसीमा खत्म हो रही है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से होने वाली मुलाकात के मुद्दा भले ही किसान हों लेकिन माना जा रहा था कि इस मुलाकात के जरिए तीनों दलों के नेता सरकार गठन पर चर्चा कर सकते हैं.

चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी ने संख्याबल न होने की वजह से पहले सरकार बनाने से इनकार कर दिया है. इसके बाद दूसरी बड़ी पार्टी शिवसेना ने अन्य दल कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है. हालांकि इस पर अभी कुछ भी पुख्ता एजेंडा तय नहीं हुआ है और तीनों दल कॉमन मिनिमम एजेंडा पर काम कर रहे हैं और मंत्री पदों के बंटवारे पर भी बातचीत जारी है. इन सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया जाएगा.

किसी भी दल की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश न करने की वजह से राज्यपाल ने फिलहाल महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है जिसके अवधि 6 माह की होती है. इस बीच अगर तीनों दल मिलकर राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपते हैं तो उन्हें सरकार बनाने का मौका मिल सकता है. उधर, सत्ता की दौड़ से दूर हो चुकी बीजेपी के भीतर भी फिर से सरकार बनाने की इच्छा जाग गई है और पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि सूबे में उन्हीं की पार्टी सरकार बनाएगी. 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. चुनाव नतीजों में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं शिवसेना 56 सीटें पाकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी. चुनाव नतीजे आने के बाद शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई. शिवसेना 50-50 फॉर्मूले पर अड़ गई और बीजेपी के सीएम की कुर्सी देने को तैयार नहीं थी. इसके बाद 30 साल पुराना गठबंधन टूट गया और अब शिवसेना तीसरे और चौथे स्थान की पार्टी एनसीपी-कांग्रेस के साथ सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है.

Leave a Reply

Next Post

सबरीमाला मंदिर : 10 महिलाओं को पुलिस ने दर्शन से रोका, राज्य सरकार ने कहा- मंदिर प्रदर्शन की जगह नहीं

शेयर करेतिरुवनंतपुरम. सबरीमाला विवाद के बीच दर्शन करने पहुंची 10 महिलाओं को पुलिस ने वापस भेज दिया। 10 से 50 साल की इन महिलाओं को पुलिस ने पंबा में ही रोक लिया था। सभी महिलाएं आंध्र प्रदेश से आई थीं। मंडल पूजा उत्सव के लिए मंदिर के कपाट आज खुलेंगे। इससे पहले केरल सरकार ने कहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं