चिदंबरम ने किया दो से चार सप्ताह तक शहरों की सीमाएं सील करने का आह्वान

indiareporterlive
शेयर करे

नयी दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को आह्वान किया कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सभी शहरों की सीमाओं को दो से चार सप्ताह तक सील कर दिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 169 हो गई। चिदंबरम ने ट्वीट की श्रृंखला में कहा कि आईसीएमआर द्वारा अलग अलग जगहों पर लिए गए लोगों के नमूनों की जांच से पता चला है कि अब तक कोरोना वायरस का सामुदायिक तौर पर प्रसार (स्टेज 3) शुरू नहीं हुआ है इसलिए यह समय अस्थायी तौर पर सीमाओं को सील करने की घोषणा करने और बीमारी को स्टेज 2 पर ही रोक देने का है। कुछ राज्यों को चाहिए कि वे केंद्र सरकार से पहले ही, अपने अपने शहरों की सीमाएं सील कर दें। चिदंबरम ने कहा ‘‘विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक के कल दिए गए बयान के बाद, सभी शहरों की सीमाएं दो से चार सप्ताह तक के लिए तत्काल सील करने का आदेश देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बुधवार को कहा था कि कोरोना वायरस मानवता का दुश्मन है क्योंकि इस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में करीब दो लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

मप्र में सियासी संकट : भाजपा, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाई गई

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल । कांग्रेस के 22 विधायकों के द्वारा इस्तीफे देने के बाद मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यहां बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव कर कथित रूप से मारपीट एवं उपद्रव करने के मद्देनजर भोपाल पुलिस ने एहतियात […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'