बालाकोट में कैसे बरसाए बम, वायुसेना ने जारी किया एयरस्ट्राइक पर वीडियो

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने CRPF के जवानों पर हमला किया था. तब पूरे देश में रोष था इसी के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. इस एयरस्ट्राइक में वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए थे. अब शुक्रवार को वायुसेना की तरफ से इस एयरस्ट्राइक पर एक वीडियो जारी किया गया है. जिसमें एयरस्ट्राइक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है. (ये वीडियो प्रमोशनल है) वायुसेना के द्वारा इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा था. जिसके बाद वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने की योजना बनाई. वीडियो के मुताबिक वायुसेना के विमानों में पाकिस्तान के बालाकोट में चल रहे आतंकी अड्डों पर निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया. वीडियो में दिखाया गया है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन (27 फरवरी) को भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया. गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें CRPF के 45 जवान शहीद हो गए थे. इसी के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों पर वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की थी. जब एयरस्ट्राइक हुई तो सबसे पहले पाकिस्तान की ओर से कुछ तस्वीरें साझा की गई थी, फिर वायुसेना ने इसकी जानकारी दी. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से लगातार इस बात का इनकार किया गया कि इस एयरस्ट्राइक में उनका कोई नुकसान हुआ है. लेकिन पाकिस्तान ने इसी के साथ ही बालाकोट में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के आने पर रोक भी लगा दी गई थी. जबकि भारतीय वायुसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि की थी कि बालाकोट में उनका मिशन सफल रहा है और 80 फीसदी से अधिक निशाने बिल्कुल सटीक लगे हैं. बता दें कि हाल ही में सेना प्रमुख बिपिन रावत की ओर से बयान दिया गया था कि पाकिस्तान ने एक बार फिर बालाकोट में आतंकी कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं और बॉर्डर के पार सैकड़ों आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं. साथ ही बिपिन रावत ने ये भी कहा था कि अगर पाकिस्तान की ओर से कोई नापाक कदम उठाया जाता है तो कड़ा जवाब दिया जाएगा.

Leave a Reply

Next Post

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करे लखनऊ, जंक्शन से नई दिल्ली के लिए चलने वाली आईआरसीटीसी की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है जिसका संचालन पूर्ण रूप से आईआरसीटीसी करेगी। शुक्रवार को तेजस से यात्रा करने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग