18 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र : कश्मीर के हालात पर विपक्ष घेर सकता है सरकार को

indiareporterlive
शेयर करे

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा. सरकार ने दोनों सदनों के सचिवालयों को सूचित किया है.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा.  इस सत्र में सरकार कई महत्‍वपूर्ण अध्‍यादेशों को  संसद से पारित कराने पर जोर देगी वही विपक्ष का जोर आर्थिक मंदी एवं कश्‍मीर जैसे मुद्दों पर रहेगा. ऑटो सेक्‍टर की मंदी और कश्‍मीर का मसला हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहा. कश्‍मीर में अभी भी इंटरनेट पर पाबंदी लगी हुई है. सत्र के दौरान ऑटो सेक्‍टर से लेकर अन्‍य क्षेत्रों में जारी आर्थिक लचरता को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो सकता है. पिछले दिनों ऑटो सेक्‍टर में भारी गिरावट की खबर आई थी. कपड़ा उद्योग में भी इसी तरह की खबरें आ रही थीं. इसके बाद सरकार ने कुछ घोषणाओं के जरिय उद्योग जगत को टैक्‍स में छूट देकर राहत देने की घोषण भी की थी. जीडीपी दर में भी गिरावट का अनुमान है. ऐसे में सरकार के खिलाफ अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो संसद में इस पर बहस हो सकती है. दूसरा मसला जम्‍मू-कश्‍मीर का है. 5 अगस्‍त जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटा लिया गया था. वहां के कुछ नेता अभी भी हाउस-अरेस्‍ट है. पोस्‍टपेड मोबाइल शुरू कर दिया गया है लेकिन एसएमएस सेवा अभी भी बंद है. इस मुद्दे को संसद में विपक्ष उठा सकता है.

सरकार क्‍या करने वाली है शीतकालीन सत्र में  
वहीं आर्थिक मोर्चे पर देश को संभालने के लिए सरकार ने कई घोषणाएं की. ऑटो समेत कई दूसरे सेक्‍टर से मंदी की खबरें आ रही थी. ऐसे में सरकार ने उद्योग जगत को राहत देने के लिए कई महत्‍वपूर्ण घोषणाएं की. कंपनी के टैक्‍स में कटौती समेत कई राहत दी गई. सरकार इससे संबंधित अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है. इनमें से एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए जारी किया गया था. ई-सिगरेट को लेकर सरकार ने काफी कड़े कदम उठाए हैं जिसके तहत ई-सिगरेट और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे संबंधित अध्यादेश सितंबर में जारी किया गया था. इस शीतकालीन सत्र में सरकार उसे कानूनी रूप देने का प्रयास करेगी.   पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था.

Leave a Reply

Next Post

करतारपुर कॉरिडोर : भारत की शर्तों पर समझौते के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान

शेयर करेनई दिल्ली :  भारत ने सोमवार को कहा कि वह 23 अक्टूबर को करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर को तैयार है, लेकिन इसके साथ ही कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि पड़ोसी देश गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने के लिए हर श्रद्धालु से 20 डॉलर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल