दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस में मनाएगी ‘पॉल्यूशन फ्री’ दिवाली, केजरीवाल ने किया आमंत्रित

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: प्रदूषण को नियंत्रित करने की कोशिशों के तहत दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस में एक भव्य दिवाली कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. यह कार्यक्रम कनॉट प्लेस में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में लेज़र शो होगा और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली सरकार दिवाली के मौके पर कनॉट प्लेस पर भव्य तरीके से दिवाली मनाने जा रही है, जिसके लिए मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूं. यह कार्यक्रम 26 से 29 अक्टूबर तक शाम 6 से 10 बजे तक होगा .’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्लीवासी इस प्रदूषण रहित दिवाली के कार्यक्रम में आमंत्रित हैं

केजरीवाल ने कहा, इसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को माननीय उपराज्यपाल द्वारा किया जाएगा. हम सभी वहां मौजूद होंगे. इस कार्यक्रम को करने का हमारा मकसद है कि दिल्ली में प्रदूषण रहित दीवाली मने.’

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली के लोग इस बार कम्युनिटी दिवाली मनाएं. पटाखे ना जलाएं क्योंकि इसकी वजह से प्रदूषण होता है. पहली बार दिल्ली सरकार कम्युनिटी दिवाली का आयोजन कर रही है. जो मज़ा आपको पटाख़े जलाने से मिलता है, वही मज़ा आपको कम्युनिटी के साथ मिलकर दिवाली मनाने में आएगा.

Leave a Reply

Next Post

18 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र : कश्मीर के हालात पर विपक्ष घेर सकता है सरकार को

शेयर करेसंसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा. सरकार ने दोनों सदनों के सचिवालयों को सूचित किया है. इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा.  इस सत्र में सरकार कई महत्‍वपूर्ण अध्‍यादेशों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं