सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई, जज अपने घर से सुन रहे हैं केस

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली ।  कोरोना  संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट  में शुक्रवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए मामलों की सुनवाई शुरू हो गई है. जज अपने घर पर बने ऑफिस से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कर रहे हैं. साथ ही वकील भी अपने घर या दफ्तर से ही दलील रख रहे हैं. मीडिया के लिए सुप्रीम कोर्ट एनेक्सी के एक कमरे में सुनवाई देखने का इंतज़ाम किया गया है. बहुत जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को दिन में 11, 1 और 3 बजे तीन बेंच बैठ रही हैं.  बता दें देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.  इस वक्त देश में कोरोना वायरस के कम से कम 640 सक्रिय मामले हैं. 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक पुष्टि किए गए कुल कोरोनोवायरस मामलों की संख्या 724 है. 640 सक्रिय मामलों के अलावा, देश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और इस घातक वायरस के शिकार 66 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.

यह बीमारी कम से कम 677 भारतीय नागरिकों और 47 विदेशी नागरिकों को प्रभावित कर चुकी है और अब तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुकी है. वहीं इस संक्रामक वायरस से कुल 103 जिले प्रभावित हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न हवाई अड्डों पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे यह आंकड़े जारी किए.

Leave a Reply

Next Post

दुकानों के खुलने और बन्द होने का समय निर्धारित

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर । कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए  दुकानों के खुलने और बन्द होने का समय निर्धारित किया गया है इसके साथ ही कतार में खड़े लोगो मे 1 मीटर की दूरी सुनिश्चित करना होगा..अगर  दुकानदार अगर नियम का पालन नही करेंगे तो सामग्री बेचने से रोका […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग