लोकसभा में उठा हैदराबाद गैंगरेप कांड, रक्षा मंत्री बोले- सरकार किसी भी प्रावधान के लिए तैयार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: हैदराबाद गैंगरेप कांड से पूरे देश में गुस्से का माहौल है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. इस सब के बीच आज संसद के दोनों सदनों में हैदराबाद कांड की गूंज सुनाई दी. लोकसभा में सरकार की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना की भर्तसना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा, ”निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं. सदन में चर्चा से हमें आपत्ति नहीं, ऐसी घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें कठोरतम सजा दिलाने के लिए जो भी प्रावधान करना होगा, उसके लिए सरकार तैयार है. इस घटना की भर्तसना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.”

मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम हैदराबाद गैंगरेप की निंदा करते हैं. इस घटना ने देश को शर्मनाक किया है. देश की आधी आबादी सुरक्षित नहीं है. हमें अब चुप नहीं रहना है. उन्होंने कहा, ”देश की बेटी के साथ जिस तरीके का अपराध हुआ, मैं इसकी निंदा करती हूं. इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है और पूरे देश की आत्मा को झकझोरा है. इस मामले में राज्य सरकार रवैया बेहद दुखद रहा, एफआईआर करवाने के लिए पीड़ित परिवार को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ा.”

उन्होंने कहा, ”देश में जब ऐसी घटना होती है तब सदन इसकी निंदा करता है लेकिन कहीं ना कहीं ना राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी इस मामले में नाकाम साबित हो रही है. देश की आधी आबादी को महफूज रखने में हम सक्षम हैं, ये संदेश हम नहीं दे पा रहे हैं.”

राज्यसभा में गूंजा हैदराबाद कांड, जया बच्चन बोलीं- जनता करे न्याय

ज्यसभा में सभापति वैंकेया नायडू की मौजूदगी में सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की. समाजवादी पार्टी से सांसद जय बच्चन ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर मैं पता नहीं कितने बार बोल चुकी हूं. सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए. एक दिन पहले ही हैदाराबाद में उसी जगह हादसा हुआ था. कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है, दोषियों को अब जनता ही सबक सिखाए.

Leave a Reply

Next Post

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार द्वारा आयोजित आनंद मेला सम्पन्न

शेयर करे बिलासपुर। एसईसीएल इंदिरा विहार खेल मैदान में श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा के मुख्य आतिथ्य, उपाध्यक्षा श्रीमती सुमनझा, उपाध्यक्षा श्रीमती शीनू निगम एवं अन्य सदस्याओं के विशिष्ट आतिथ्य में महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा वृहद आनंद मेले का आयोजन किया गया। प्रारंभ में […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर