यूरोपीय यूनियन के सांसदों के कश्‍मीर दौरे पर विपक्ष ने बोला हमला, फैसले पर उठाए सवाल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली : यूरोपीय यूनियन के सांसदों का दल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर श्रीनगर पहुंच गया। इस बीच भारत के दौरे पर आए ईयू के 28 सांसदों को कश्मीर जाने देने की इजाजत दिए जाने के फैसले पर विपक्षी दलों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस, बसपा और माकपा ने भारतीय सांसदों को रोके जाने और ईयू के सांसदों को कश्‍मीर जाने देने की इजाजत देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि ‘जम्मू-कश्मीर में संविधान की धारा 370 को खत्‍म करने के बाद वहां के हालात का जायजा लेने के लिए यूरोपीय संघ के सांसदों को कश्मीर भेजने से पहले भारत सरकार यदि देश की विपक्षी पार्टियों के सांसदों को वहां जाने देती तो यह ज्यादा बेहतर होता। बता दें ईयू सांसदों का दल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे गए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हालात का जायजा लेगा।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर में यूरोपीय यूनियन के सांसदों को सैर-सपाटा की इजाजत… लेकिन भारतीय सांसदों और नेताओं को पहुंचते ही हवाई अड्डे से वापस भेजना, यह बड़ा अनोखा राष्ट्रवाद है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पार्टी इस मसले को संसद में उठाएगी क्योंकि सरकार का यह फैसला भारतीय सांसदों के सामूहिक विशेषाधिकारों का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर: दो ट्रक चालकों की हत्या करने वाले आतंकी का शव मिला

शेयर करेनई दिल्ली : जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो ट्रक चालकों की हत्या करने वाले आतंकी का शव पुलिस को मिला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक के साथ मिले शव की शिनाख्त आतंकी के रूप में हुई है। आपको बात दें कि यूरोपीय […]

You May Like

पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे....|....'राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद अब चढ़ावे में हेराफेरी': AAP और सपा के आरोपों पर ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार....|....मातम में बदलीं सगाई की खुशियां: 3 वाहनों की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला महाराष्ट्र....|....शिवपाल यादव का बड़ा दावा: केशव मौर्य और राजभर को घेरा, बोले— '2027 में खुद विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे'....|....चेन्नई हत्याकांड: पति को मारकर शव के किए टुकड़े, सूटकेस में धड़ भर रेलवे स्टेशन पर फेंका; पत्नी-दोस्त गिरफ्तार....|....मणिपुर के कांगपोकपी में सुरक्षा स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, नगा समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा....|....राज्यसभा उपचुनाव: 'सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता, सम्मान हमेशा रहेगा'; भुजबल की नाराजगी पर NCP का जवाब....|....‘अमित शाह के बुलावे पर नैतिकता खत्म हो जाती है’ सागरिका घोष पाला बदलने वाले बागी नेताओं पर बरसीं....|....'पहली नजर का प्यार बकवास है'; कंगना रनौत ने आधुनिक रिश्तों पर की बात; कहा- 'इंस्टाग्राम रील से तुलना न करें'....|....स्कूल, कॉलेजों में शुल्क वृद्धि तत्काल वापस ले सरकार - कांग्रेस