जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में विस्फोट, सेना के 3 जवान घायल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने नापाक हरकत की है. इस बार उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की है. आतंकियों ने अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं. 

LoC पर जंग की तैयारी कर रहा पाकिस्तान!
पाकिस्तान एक बाद फिर सरहद पर सरगर्मी तेज़ कर रहा है. अपने तोपखाने को सीमा के और क़रीब नई जगहों पर तैनात कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक सरहद के पास पाकिस्तान ने 105 मिमी तोपों वाली 4 रेजीमेंट और 155 मिमी तोपों वाली 6 रेजीमेंट्स सरहद के क़रीब ला रहा है. इन्हें नई जगहों पर तैनात किया जा रहा है ताकि भारतीय इलाक़ों पर ज्यादा कारगर तरीक़े से गोलाबारी की जा सके. हाल के दिनों में भारतीय सेना के तोपखाने ने न केवल पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट तबाह की थीं बल्कि आतंकवादी कैम्पों को भी निशाना बनाया था.

पाकिस्तान ने सरहद के पास अपनी सेना की तैनाती भी बढ़ा दी है
पाकिस्तान ने सरहद के पास अपनी सेना की तैनाती भी बढ़ा दी है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों की तादाद 90000 से ज्यादा है. इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते के 2000 कमांडो भी तैनात किए गए हैं.

SSG के कमांडो अक्सर भारतीय चौकियों पर BAT हमलों के साथ-साथ आतंकवादियों को भारतीय सीमा में धकेलने का भी काम करते हैं. पाकिस्तान की सेना ने इस बीच बड़ी तादाद में आधुनिक हथियारों की ख़रीद भी की है. खबर है कि पाकिस्तान ने 5.56 कैलिबर की एक लाख राइफलों के अलावा 7.62 कैलिबर की 5000 स्नाइपर राइफलों की ख़रीद की है.

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में जूता कारखाना में लगी आग, दमकल की 24 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

शेयर करेनई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में एक जूता कारखाने में शनिवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि आग जूता कारखाने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस