केरल राज्यपाल का राज्य सरकार पर आरोप, बोले- ऐसे काम करते हैं जो कानून के मुताबिक नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 13 जुलाई 2024। केरल के राज्यपाल और केरल सरकार के बीच मनमुटाव बना हुआ है। अब हाल ही में राज्यपाल ने केरल सरकार के फैसलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे ऐसे कई काम करती है जो कि कानून के मुताबिक नहीं होते हैं। दरअसल केटीयू के कुलपति के चयन के लिए कुलाधिपति के नामित व्यक्ति के बिना ही समिति गठित कर दी थी। कुछ समय से राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों सहित नियुक्तियों के मुद्दे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और वामपंथी प्रशासन पिछले कुछ समय से आमने-सामने हैं। जहां एक ओर राज्यपाल ने सरकार पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है, वहीं वाम मोर्चे ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राज्य में उच्च शिक्षा का भगवाकरण करने के लिए आरएसएस और संघ परिवार के एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को कहा कि केरल सरकार कई ऐसे काम करती है जो कानून के मुताबिक नहीं होते। दरअसल एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केटीयू) के कुलपति का चयन करने के लिए कुलाधिपति के नामित व्यक्ति के बिना खोज समिति बनाने को लेकर राज्यपाल नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार पर निर्भर करता है कि वे क्या करना चाहते हैं। वे कई ऐसे काम कर रहे हैं जो कि कानून के मुलाबिक नहीं हैं। 

बता दें कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को कथित तौर पर केटीयू के कुलपति का चयन करने के लिए पांच सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति का गठन किया था। इस पूरे मामले पर केरल के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, आखिरकार, इस मामले का निपटारा तो अब अदालत ही करेगी।

Leave a Reply

Next Post

तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस का ट्रक के साथ भयानक एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौके पर मौत; 14 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 13 जुलाई 2024। ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग