नारायणपुर जिले के शिक्षकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने की सराहना

indiareporterlive
शेयर करे

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला ने किया मोहल्ला क्लास का लिया जायजा

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई का किया निरीक्षण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 27 सितम्बर 2020। दूरस्थ वनांचल नारायणपुर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने पढ़ई तुंहर दुआर के तहत संचालित किए जा रहे बासिंग, कुरुषनार, बोरण्ड, डूमरतराई एवं शांति नगर में मोहल्ला क्लास का जायजा लियाा। प्रमुख सचिव सर्वप्रथम दूरस्थ वनांचल क्षेत्र बासिंग पहुँचे जहां उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए बनाए गए लर्निंग गन एवं ज्ञान का टेलीविजन नवाचार शिक्षा पद्धति की सराहना की। बच्चों से मोहल्ला क्लासों में कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली तथा बच्चों से विभिन्न शैक्षिक और सहशैक्षिक बिंदुओं पर मनोरंजक और ज्ञानवर्धक सवाल पूछे। बच्चों ने पूछे गए सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया। ग्राम बोरण्ड में संचालित मोहल्ला क्लास के बच्चों ने प्रमुख सचिव को गोण्डी भाषा में गीत सुनाया। डॉ शुक्ला ने बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए मोहल्ला क्लास का संचालन कर रहे सभी शिक्षको को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया। डॉ शुक्ना ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे प्रतिभाशाली है। इनकी प्रतिभा को निखारें और योग्य बनाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों की शिक्षा एवं उनके ज्ञानवर्धन के लिए कई नए विकल्प तलाश कर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, जिला शिक्षा अधिकारी जी आर मंडावी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉकडाउन अवधि में स्कूलों की नियमित पढ़ाई बंद होने के कारण, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पालकों की सहमति से स्कूलों से बाहर गांव और मोहल्लों में ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर“ अन्तर्गत शिक्षकों एवं स्थानीय युवाओं के सहयोग से स्वेच्छिक रूप से ऑफ लाईन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इन कक्षाओं में वे बच्चे सम्मिलित होते है, जिनके पास मोबाईल फोन या इंटरनेट सुविधा नहीं हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल में विद्यालयों के बंद होने की स्थिति में बच्चो तक शिक्षा पहंुचाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ऑन लाइन और आफ लाइन शिक्षण कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुआर का संचालन किया जा रहा है।

नारायणपुर प्रवास के दौरान प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने सिंगोड़ीतराई में में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय के बेहतर संचालन तथा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अधोसंरचना का लाभ मिले, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों के लिए अच्छी गुणवत्ता युक्त टेबल कुर्सी, प्रयोगशाला, लाईब्रेरी आदि सुविधायें उपलब्ध कराने कहा, ताकि बच्चे में सीखने की कला विकसित हो और वे अपने शैक्षणिक कार्य को बेहतर तरीके से कर सके। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया सहित उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में प्रयोगशाला और लाइब्रेरी निर्माण करने के संबंध में जरूरी बातें बतायी। डॉ शुक्ला ने भौतिकी और रसायनविज्ञान के लिए अलग से निर्माण किये जा रहे लैब को देखा। उन्होंने सभी बच्चों के लिए प्रयोगशाला में पर्याप्त संख्या में लैब उपकरण हों, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कृषि पर्यटन के क्षेत्र में विशेष संभावनाएं: सुश्री उइके

शेयर करेराज्यपाल ने स्मारिका ‘घुमक्कड़ जंक्शन’ के छत्तीसगढ़ पर्यटन विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन किया इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ पर्यटन की दृष्टि से विविधताओं वाला प्रदेश है। कृषि उत्पादन की दृष्टि से यहां अनेकों विविधताएं हैं, यहां पर धान के अनेकों प्रजातियां संग्रहित हैं। यहां पर कुछ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं